ट्री हाउस के सेंटर्स बंद होने की मार्केट रेगुलेटर सेबी ने जांच शुरू कर दी है, इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। सूत्रों के मुताबिक सेबी पिछले 2-3 दिन से गड़बड़ी की आशंका के चलते कंपनी के 3-4 साल के अकाउंट की जांच कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगर जरूरत हुई तो सेबी 5-6 साल के ऑडिट और खाते की जानकारी भी मांग सकता है। आपको बता दें कि ट्री हाउस ने पैसे की किल्लत के कारण हाल में ही 113 सेंटर बंद किए थे जिसके बाद जी लर्न ने कंपनी से मर्जर का करार रद्द कर दिया था।
