सुपर बाइक की चाहत रखने वालों के लिए गुड न्यूज है। ट्रायम्फ ने अपनी नई बाइक बॉनविल बॉबर भारत में लॉन्च कर दी है। इस बाइक की कीमत 9.09 लाख रुपये है। इस बाइक की खासियत की बात करें तो ये एक पॉवरफुल बाइक है इसमें 1200 सीसी का हाई टार्क इंजन लगा है। साथ ही इसे 79 बीएचपी औपर 105 एमएम का टार्क मिलेगा। इतना ही नहीं इस बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेंगें। अब आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये बाइक कितनी दमदार होगी। ये बाइक आपको 4 प्रीमियम कलर्स में मिलेगी, जिसमें रेड, ग्रीन, सिल्वर, जेट ब्लैक शामिल होंगें।
