जनवरी महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 0.7 फीसदी घटी है। इस साल जनवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.07 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जनवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.08 लाख गाड़ियां बेची थी। हालांकि महीने दर महीने आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 12 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल दिसंबर महीने में टीवीएस मोटर ने कुल 1.85 लाख गाड़ियां बेची थी।
