फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 7 फीसदी बढ़ी है। फरवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.19 लाख गाड़ियां बेची हैं।

फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 7 फीसदी बढ़ी है। फरवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.19 लाख गाड़ियां बेची हैं।
हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 10.1 फीसदी घटकर 34804 यूनिट रहा है।
सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 8 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की घरेलू बाजार में टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 11.4 फीसदी बढ़कर 1.83 लाख यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की थ्री-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 8.1 फीसदी घटकर 8319 यूनिट रही है।
सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की स्कूटरों की बिक्री 18.2 फीसदी बढ़कर 67089 यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की मोटरसाइकिलों की बिक्री 3.8 फीसदी बढ़कर 77093 यूनिट रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।