Get App

फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री में गिरावट

साल दर साल आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 3.6 फीसदी घटकर 2.11 लाख यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2017 पर 5:58 PM
फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री में गिरावट

फरवरी महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 3.6 फीसदी घटकर 2.11 लाख यूनिट रही है। पिछले साल फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 2.19 लाख यूनिट रही थी।

सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.11 लाख यूनिट से 2.3 फीसदी घटकर 2.06 लाख यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर के स्कूटरों की बिक्री 67,089 यूनिट से 2.9 फीसदी बढ़कर 69,020 यूनिट रही है।

सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 34,804 यूनिट से 9.8 फीसदी बढ़कर 38,215 यूनिट रहा है। लेकिन, सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 8319 यूनिट से 37.2 फीसदी घटकर 5223 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें