मार्च में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मार्च में टीवीएस मोटर की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी है। मार्च में टीवीएस मोटर ने कुल 2.32 लाख गाड़ियां बेची हैं। हालांकि सालाना आधार पर मार्च में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 42565 यूनिट से 27 फीसदी घटकर 31121 यूनिट रहा है।
