Twinkle Khanna की कंपनी में Good Glamm Group ने खरीदी बड़ी हिस्सेदारी, जानिए कैसे हुई डील

Twinkle Khanna : अपने प्रॉफिटेबिल होने का दावा करने वाली Tweak India के लगभग 60 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स और 1.5 करोड़ मंथली इम्प्रेशंस हैं। मुंबई में बेस्ड ट्वीक इंडिया अब Good Glamm Group की कोफाउंडर प्रियंका गिल की अगुआई वाली गुड मीडिया कंपनी के अधीन परिचालित होगी

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
ट्वीक इंडिया वीडियो और एवेंट आदि के रूप में महिलाओं से जुड़े कंटेंट पर केंद्रित है। इसकी स्थापना सेलिब्रिटी और ऑथर ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने की थी

Twinkle Khanna : डायरेक्ट टू कंज्यूमर सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटीशन को देखते हुए, कंटेंट-टू-कॉमर्स फर्म गुड ग्लैम ग्रुप (Good Glamm Group) ने ट्विंकल खन्ना की डिजिटल मीडिया कंपनी ट्वीक इंडिया (Tweak India) में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह डील कैश और स्टॉक का मिला जुला रूप है। कंपनी ने इस ट्रांजेक्शन की वैल्यूएशन का खुलासा नहीं किया है। दर्पण सांघवी (Darpan Sanghvi) पिछले दो साल से एक्विजिशन के जरिये कई ब्रांड्स तैयार कर रहे हैं। इस हालिया डील के साथ, सांघवी का ग्रुप अभी तक 12 कंपनियां खरीद चुका है और बीते साल उन्होंने 25 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

महिलाओं पर केंद्रित है ट्वीक इंडिया

Good Glamm Group के पोर्टफोलियो में कंटेंट, कम्युनिटी और क्रिएटर एसेट्स के डिजिटल इकोसिस्टम के साथ ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड्स शामिल हैं।


अक्षय कुमार के जरिए सरकार ने समझाया गाड़ी में छह एयरबैग कितने हैं जरूरी, नितिन गडकरी ने शेयर किया वीडियो

हाल में, खरीदी गई एक न्यू एज डिजिटल कंपनी ट्वीक इंडिया वीडियो और एवेंट आदि के रूप में महिलाओं से जुड़े कंटेंट पर केंद्रित है। इसकी स्थापना सेलिब्रिटी और ऑथर ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने की थी।

एक दूसरे की क्षमताओं को बढ़ाएंगे

खन्ना ने मनीकंट्रोल को बताया, इस एक्विजिशन से एक-दूसरे की क्षमताओं को सुधारने में मदद मिलेगी। हम अपना रेवेन्यू और अपने सभी वर्टिकल को बढ़ाना चाहेंगे। हम हिंदी के बाजार पर ध्यान देना और पैठ बढ़ाना चाहते हैं। ये हमारे तात्कालिक लक्ष्य हैं।

Tweak India की छोटे कस्बों और शहरों के बाजार में सेवाएं देने के क्रम में अपनी भाषायी क्षमताओं को बढ़ाने की योजना है। खन्ना ने कहा कि अपने वीडियो सेक्शन को भी प्राथमिकता देगी। वह सीईओ के रूप में सेवाएं देती रहेंगी और Good Glamm Group में शेयरहोल्डर बन जाएंगी।

अब कैसे चलेगी कंपनी

अपने प्रॉफिटेबिल होने का दावा करने वाली Tweak India के लगभग 60 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स और 1.5 करोड़ मंथली इम्प्रेशंस हैं। मुंबई में बेस्ड ट्वीक इंडिया अब Good Glamm Group की कोफाउंडर प्रियंका गिल की अगुआई वाली गुड मीडिया कंपनी के अधीन परिचालित होगी।

Mohit Parashar

Mohit Parashar

First Published: Dec 06, 2022 9:33 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।