Get App

यूको बैंक को 1715 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में यूको बैंक को 1715 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2016 पर 4:02 PM
यूको बैंक को 1715 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में यूको बैंक को 1715 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूको बैंक को 209.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 27 फीसदी गिरकर 933.1 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 1276 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में यूको बैंक की ग्रॉस एनपीए 10.98 फीसदी से बढ़कर 15.43 फीसदी हो गई है। वहीं नेट एनपीए तिमाही आधार पर 6.51 फीसदी से बढ़कर 9.09 फीसदी हो गई है।

तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूको बैंक ग्रॉस एनपीए 14,932 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,908 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूको बैंक नेट एनपीए 8,410 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,444 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें