Get App

अल्ट्राटेक ने खरीदा जेपी एसोसिएट्स का सीमेंट कारोबार

अल्ट्राटेक सीमेंट, जेपी एसोसिएट्स का सीमेंट कारोबार खरीदेगी। यह डील 16500 करोड़ रुपये में हुई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 29, 2016 पर 7:38 AM
अल्ट्राटेक ने खरीदा जेपी एसोसिएट्स का सीमेंट कारोबार

अल्ट्राटेक सीमेंट, जेपी एसोसिएट्स का सीमेंट कारोबार खरीदेगी। यह डील 16500 करोड़ रुपये में हुई है। इस सौदे के तहत अल्ट्राटेक 3000 करोड़ रुपये नकद देने के साथ 13,500 करोड़ रुपये की देनदारी लेगी। इस डील से जेपी एसोसिएट्स को अपना कर्ज घटाने में मदद मिलेगी। कंपनी के ऊपर फिलहाल 31000 करोड़ रुपये का कर्ज है। अल्ट्राटेक के साथ डील के बाद कंपनी का कर्ज घटकर 14000 करोड़ रुपये रह जाएगा। अल्ट्राटेक सीमेंट की मौजूदा उत्पादन क्षमता सालाना 68.3 मिलियन टन है। इस सौदे के बाद सालाना 90.7 मिलियन टन पर हो जाएगी। इस डील को अभी रेगुलेटरी मंजूरी नहीं मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें