Get App

अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 11% बढ़ा, आय 4.6% बढ़ी

चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 681 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2016 पर 2:55 PM
अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 11% बढ़ा, आय 4.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट के नतीजे अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं। चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 681 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 614 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 4.6 फीसदी बढ़कर 6503 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 6,213.3 करोड़ रुपये रही था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 1,352.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 1,310.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा मार्जिन 20.8 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा मार्जिन 21.1 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की अन्य आय सालाना आधार पर 51.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 37.7 करोड़ रुपये हो गई है।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की घरेलू सीमेंट बिक्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट का कहना है कि सरकार के इंफ्रा पर फोकस को देखते हुए सीमेंट की मांग में अगले साथ 7-8 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। सरकार का इंफ्रा, हाउसिंग सेक्टर पर फोकस कंपनी के लिए काफी अच्छा है। कंपनी को विश्वास है कि वह सीमेंट की बढ़ती मांग के पूरा करने में सक्षम रहेगी। अल्ट्राटेक सीमेंट ने 9.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की भी घोषणा की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें