यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 32.4% बढ़ा

तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 32.4 फीसदी बढ़कर 104 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 08, 2017 पर 5:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 32.4 फीसदी बढ़कर 104 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 78.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 7 फीसदी बढ़कर 2136.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1996.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 10.7 फीसदी से बढ़कर 11.7 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 6.39 फीसदी से बढ़कर 6.95 फीसदी रहा है।

    अगर रुपये में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर गौर करें तो, तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 29,862 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,403 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 16,948 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,246 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 1620 करोड़ रुपये से बढ़कर 1670 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 1238 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।