Get App

यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 59.3% घटा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 59.3 फीसदी घटकर 17 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2016 पर 5:01 PM
यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 59.3% घटा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 59.3 फीसदी घटकर 17 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 41.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक की ब्याज आय 2.3 फीसदी घटकर 608.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक की ब्याज आय 622.5 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूनाइटेड बैंक का ग्रॉस एनपीए 8.9 फीसदी से बढ़कर 9.57 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूनाइटेड बैंक का नेट एनपीए 5.61 फीसदी से बढ़कर 5.91 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूनाइटेड बैंक की प्रोविजनिंग 397.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 458 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें