वॉकहॉर्ट को अमेरिका में झटका लगा है। यूएस एफडीए ने अमेरिकी प्लांट के लिए चेतावनी जारी की है। अमेरिका दवा रेगुलेटर ने गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस के उल्लघंन का दोषी पाया है। हालांकि, कंपनी के लिए एक राहत की खबर भी आई है। आयरलैंड के दवा रेगुलेटर ने कंपनी के शेंद्रा प्लांट के लिए गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस सर्टिफिकेट के रीन्युअल की सिफारिश की है।