Get App

यूएसएफडीए ने इप्का लैब्स को दी चेतावनी

यूएसएफडीए ने इप्का लैब्स को दवा रीकॉल करने और टेस्ट कराने को कहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2016 पर 3:58 PM
यूएसएफडीए ने इप्का लैब्स को दी चेतावनी

यूएसएफडीए ने इप्का लैब्स को चेतावनी दी है। अमेरिकी दवा रेगुलेटर ने कंपनी को दवा रीकॉल करने और टेस्ट कराने को कहा है। साथ ही यूएसएफडीए ने कंपनी से सीजीएमपी की गड़बड़ी को दोबारा होने से रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है। क्रेडिट सुइस ने यूएसएफडीए की चेतावनी को गंभीर बताते हुए कहा है कि कंपनी के रतलाम, पीथमपुर, पिपरिया प्लांट में डाटा की गड़बड़ी पाई गई है।

यूएसएफडीए के वॉनिग लेटर में गंभीर आरोप लगे थे और इसके 3 प्लांट में गड़बड़ी मिली है। रतलाम, पीथमपुर, पिपरिया में डाटा में काफी गड़बड़ी देखने को मिली है जिसके लेकर एलर्ट जारी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें