निजी क्षेत्र के बड़े बैंक HDFC ने गुरुवार को एक नई सर्विस Video KYC की शुरुआत की है। बैंक ने अपने ग्राहकों के सुविधा के लिए Video KYC की नई सर्विस शुरू की है, जिसकी मदद से ग्राहक अब घर बैठे ही अपना अकाउंट HDFC बैंक में खुलवा सकेंगे और आसानी से लोन भी ले सकेंगे। इसके जरिए ग्राहक घर बैठे सुरक्षित रूप से ऑनलाइन बैंक अकाउंट (Savings Accounts), कॉरपारेट सैलरी अकाउंट (Corporate Salary Accounts) या पर्सनल लोन (Personal Loans) के लिए जरूरी KYC (Know Your Customer) करा लेंगे।

इसके लिए आपको बैंक के ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं होगी और मिनटों में घर बैठे ऑनलाइन काम हो जाएगा। बैंक ने सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद इस सर्विस को पूरी तरह शुरू किया है। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, Video KYC ग्राहक की Full KYC के समान है और इसके बाद ग्राहक सभी  Financial और Banking प्रोडक्ट ले सकता है। यह सर्विस वर्किंग दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वीडियो KYC की प्रक्रिया ऑनलाइन, फास्ट और सुरक्षित है। यह पेपरलेस व कॉन्टैक्टलेस है।

इसमें बैंक के अधिकारी और ग्राहक के बीच की बातचीत रिकॉर्ड होती है। बता दें कि KYC RBI द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। KYC यानि अपने ग्राहक को जानिए। बैंक तथा वित्तीय कंपनियां इसके लिए फॉर्म को भरवाकर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं। Video KYC सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन होना अनिवार्य है, जिसकी इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर हो।

Video KYC के लिए ये डाक्यूमेंट्स रखें तैयार

- बैंक अप्लीकेशन में संपूर्ण Aadhaar OTP-आधारित e-KYC।
- आपके साथ PAN Card की ओरिजनल कॉपी होनी चाहिए।
- Video KYC करवाते वक्त भारत में मौजूद रहना जरूरी।
- अच्छी डेटा कनेक्टिविटी के साथ एक Smartphone होना चाहिए।
- ग्राहक द्वारा बैंक की वेबसाईट या Playstore पर Insta Account ओपनिंग ऐप द्वारा अपना आधार Aadhaar eKYC पूरा कर लेने के बाद, उसे बैंक के अधिकारी से जोड़ा जाता है, जो Video KYC की प्रक्रिया पूरी करता है।

Video KYC के दौरान क्या करेंगे बैंक?

- बैंक ग्राहक की जानकारी की वेरिफाई करता है।
- इसके अलावा बैंक के अधिकारी ग्राहक का फोटो खींचते हैं।
- ग्राहक के पैनकार्ड की तस्वीर लेते हैं।
- अकाउंट एक्टिव किए जाने से पहले Video KYC के ऑडियो-वीडियो बातचीत वेरिफाई किया जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।