वीडियोकॉन ने सोलर पॉवर से चलने वाला पहला एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। ये एक हाइब्रिड एसी होगा जिसे बिजली और सोलर पावर दोनों से चलाया जा सकता है। 1 टन के इस एसी की की कीमत 99 हजार है तो 1.5 टन के एसी की कीमत एक लाख 39 हजार रुपये है। इसमें डीसी- एसी इनवर्टर, सोलर पैनल और इंस्टालेशन शामिल होगा। हालांकि इसकी बैटरी अलग से खरीदनी होगी, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। ऐसे में ये एसी खरीदना आपको थोड़ा मंहगा पड़़ेगा।
