Vodafone Idea ने स्पेक्ट्रम पेमेंट पर स्वीकार किया 4 साल का मोराटोरियम, शेयर में तेजी

Vodafone Idea 4 साल का मोराटोरियम स्वीकार करने वाली पहली, बकाया चुकाने के लिए मिला वक्त

अपडेटेड Oct 20, 2021 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement

घाटे और कर्ज के बोझ से दबी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने स्पेक्ट्रम की पेमेंट पर चार वर्ष के मोराटोरियम को स्वीकार करने की सरकार को जानकारी दी है। केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए टेलीकॉम राहत पैकेज के तहत पेमेंट पर मोराटोरियम को स्वीकार करने वाली यह पहली टेलीकॉम कंपनी है।

Vi ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) से पूछा है कि उसे स्पेक्ट्रम की पेमेंट से जुड़ी अपनी बैंक गारंटी कब तक वापस मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि वह एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) की पेमेंट पर मोराटोरियम और टाली गई पेमेंट को इक्विटी में तब्दील करने के विकल्प को चुनने पर अपने फैसले की जानकारी बाद में देगी।

Vi के इस फैसले से कंपनी के शेयर में बुधवार को तेजी आई। BSE पर दोपहर के कारोबार में यह 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 10.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

क्या Facebook नाम बदलने की तैयारी में है? Metaverse पर फोकस कर रही कंपनी

सरकार ने पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की थी। इसमें AGR और स्पेक्ट्रम की पेमेंट पर चार वर्ष का मोराटोरियम और बकाया राशि को सरकारी इक्विटी में कन्वर्ट करने का विकल्प शामिल था।


इस पैकेज से Vi के लिए लिक्विडिटी की समस्या कुछ कम हुई है। अगर यह  AGR और स्पेक्ट्रम की बकाया राशि दोनों पर मोराटोरियम को चुनती है तो इसे लगभग 25,000 करोड़ रुपये की वार्षिक बचत हो सकती है।

DoT ने पिछले सप्ताह तीन टेलीकॉम कंपनियों, भारती एयरटेल, Vi और रिलायंस जियो को पत्र भेजकर उन्हें 29 अक्टूबर तक मोराटोरियम के विकल्प को चुनने पर फैसला करने को कहा था। एयरटेल और जियो ने अभी तक इस पर उत्तर नहीं दिया है।

 सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।