जर्मनी की कार कंपनी फोक्सवैगन ने बजाज ऑटो पर कड़ी आपत्ति जताई है। कंपनी ने कहा है कि बजाज ऑटो पोलो कार के सुरक्षा मानकों के बारे में अफवाहें फैला रही है। पोलो फोक्सवैगन की प्रीमियम हैचबैक कार है।

जर्मनी की कार कंपनी फोक्सवैगन ने बजाज ऑटो पर कड़ी आपत्ति जताई है। कंपनी ने कहा है कि बजाज ऑटो पोलो कार के सुरक्षा मानकों के बारे में अफवाहें फैला रही है। पोलो फोक्सवैगन की प्रीमियम हैचबैक कार है।
दरअसल मंगलवार को बजाज ऑटो ने ग्लोबल एनसीएपी की रिपोर्ट पर कही थी कि उसकी क्वार्डिसाइकिल सुरक्षा मानकों में पोलो, फोर्ड फिगो, हुंडई आई-10, मारूति अल्टो और टाटा नैनो से बेहतर है। इससे पहले कार की सुरक्षा मानकों पर नजर रखने वाली एजेंसी ग्लोबल एनसीएपी ने भी बजाज ऑटो पर उसकी क्वार्डिसाइकिल के मानकों को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।