Get App

फोक्सवैगन की नई कार एमियो लॉन्च

फोक्सवैगन ने ऑटो एक्सपो से पहले अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार एमिओ लॉन्च कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2016 पर 10:47 AM
फोक्सवैगन की नई कार एमियो लॉन्च

फोक्सवैगन ने ऑटो एक्सपो से पहले अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार एमिओ लॉन्च कर दी है। फोक्सवैगन के बेड़े में ये कार पोलो और वेंटो के बीच कार होगी। और इसमें पेट्रोल इंजन के साथ डीजल इंजन के ऑप्शन हैं। पेट्रोल वेरिएंट वाली एमियो में 1.2 लीटर और डीजल वरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर के साथ ऑटोमैटिक गियर का भी ऑप्शन होगा।

कॉम्पैक्ट सेडान कार होते हुए भी एमिओ में 310 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसकी कीमत 5.5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये के बीच होगी। और एमियो का मुकाबला स्विफ्ट डिजायर, होंडा अमेज, टाटा जेस्ट और ह्युंदई एक्सेंट कारों से होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें