Get App

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट को 6.5 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट की आय 17.6 फीसदी बढ़कर 212.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2016 पर 3:12 PM
वेस्टलाइफ डेवलपमेंट को 6.5 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट को 6.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट को 9.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट की आय 17.6 फीसदी बढ़कर 212.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट की आय 180.8 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट का एबिटडा 1.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 11.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट का एबिटडा मार्जिन 0.7 फीसदी से बढ़कर 5.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें