पुराने मोबाइल हैंडसेट से मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप जल्द ही गायब हो जाएगी। इसका कारण वॉट्सऐप में किया जा रहा अपडेट है। पुराने एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज पर नवंबर की शुरुआत से वॉट्सऐप नहीं चलेगा। इसके नए और अपडेटेड सिक्योरिटी फीचर्स पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे लोगों को ऑटोमैटिक तरीके से लॉग आउट कर देंगे।
वॉट्सऐप की मालिक सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक है। वॉट्सऐप ने बताया है कि प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अगले महीने से यह ऐप एंड्रॉयड और iOS के पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगी।
एंड्रॉयड OS 4.1 और iOS 10 और इससे अधिक वाला स्मार्टफोन रखने वाले यूजर्स ही वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके अलावा जियो फोन और जियो फोन2 सहित KaiOS 2.5.0 या अधिक पर वॉट्सऐप चलेगा। ऐप को सपोर्ट नहीं करने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम में KaiOS 2.5.0 3 आइसक्रीम सैंडविच, iOS 9 और KaiOS 2.5.0 शामिल हैं।
सिक्योरिटी को लेकर वॉट्सऐप को कई देशों में चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद वॉट्सऐप ने सिक्योरिटी फीचर्स को मजबूत करने के कुछ उपाय किए हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी वॉट्सऐप को चेतावनी दी गई थी।
चीन जैसे कुछ देशों में वॉट्सऐप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध भी लगाया गया है।