वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 0.9 फीसदी बढ़कर 2070.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में विप्रो का मुनाफा 2052 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 0.9 फीसदी बढ़कर 2070.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में विप्रो का मुनाफा 2052 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस की आय 0.2 फीसदी बढ़कर 13136 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस की आय 13109 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस की डॉलर आय 0.8 फीसदी घटकर 191.63 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस की डॉलर आय 193.08 करोड़ डॉलर रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस का एबिट 2326.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2337.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन बिना बदलाव के 17.8 फीसदी रहा है।
विप्रो ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटी सर्विसेस की डॉलर आय 191.6-195.5 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान जताया है। विप्रो के सीईओ का कहना है कि क्लाउड एप्लिकेशन सर्विसेस में पैर जमाने के लिए अपिरियो का अधिग्रहण किया गया है। वहीं विप्रो के सीएफओ ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी के बावजूद दूसरी तिमाही में मार्जिन में स्थिरता रही है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विप्रो के स्थिर करेंसी की ग्रोथ 0.9 फीसदी रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विप्रो का एट्रिशन रेट 16.5 फीसदी से बढ़कर 16.5 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विप्रो का ग्रॉस यूटिलाइजेशन 69.9 फीसदी से बढ़कर 71.2 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विप्रो का नेट यूटिलाइजेशन (एक्स-ट्रेनी) 79.7 फीसदी से बढ़कर 82.8 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।