वॉकहार्ट के शेयर में आज तेजी देखी गई। कंपनी की दमन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को यूके फार्मा रेगुलेटर से क्लीन चिट मिल गई है। यूके के एमएचआरए ने यूनिट को गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस या जीएमपी के पैमाने पर खरा माना है। इससे कंपनी की यूके में दवा एक्सपोर्ट की मान्यता बनी रहेगी। खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में 4 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली।
