अमेरिकी दवा रेगुलेटर यूएसएफडीए ने वॉकहार्ट के अंकलेश्वर प्लांट के लिए चेतावनी जारी की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर पर दबाव देखने को मिला। यूएसएफडीए ने अपने वार्निंग लेटर में कहा है कि कंपनी माइक्रोबॉयलॉजिकल कंटेमिनेशन, टेस्ट और प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने में नाकामयाब रही है। आपको बता दें कि अंकलेश्वर सहित कंपनी के तीन प्लांट इंपोर्ट अलर्ट पर हैं। वॉकहार्ट का कहना है कि उसने यूएसएफडीए की आपत्तियों को दूर करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।