Get App

आ गया शाओमी का एमआई5, जल्द आएगा भारत

बर्सिलोना में जारी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सबसे बड़ा लॉन्च रहा चाइनीज शाओमी का एमआई 5 स्मार्टफोन।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2016 पर 7:16 PM
आ गया शाओमी का एमआई5, जल्द आएगा भारत

स्पेन के बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आज का सबसे बड़ा लॉन्च रहा चाइनीज कंपनी शाओमी का एमआई 5 स्मार्टफोन। ये शाओमी का पहला बड़ा ग्लोबल लॉन्च है। इस फोन में दिया गया है 5.15 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले। एमआई5 दो वेरिएंट में बिकेगा, 3जीबी और 4जीबी रैम के साथ। ये फोन 3 रंगों में मिलेगा व्हाइट, गोल्ड और ब्लैक। इस नए फोन के साथ शाओमी ने पहली बार स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर भी लॉन्च किया है जो अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है।

शाओमी का दावा है कि एमआई5 किसी भी दूसरे स्मार्टफोन से 200 फीसदी फास्ट है। यही नहीं बाकियों के मुकाबले ये पावर भी 50 फीसदी कम खर्च करता है। इसमें 16 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए सामने 4 मेगापिक्सेल का कैमरा है। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। एमआई5 का सीधा मुकाबला आईफोन 6एस और जल्द ही लॉन्च होने वाले सैमसंग एस7 से होगा। भारत में एमआई5 एक-दो हफ्ते में ही लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 20000 रुपये होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें