यामाहा मोटर्स ने प्रीमियम बाइक सेगमेंट की एफजेड सीरीज में एक नई बाइक आज लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का नाम एफ जी - 25 है और इसकी कीमत 1 लाख 19 हजार रुपये है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 20 बीएचपी पावर देने वाला 250 सीसी का इंजन लगा है। ये इंजन फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम पर काम करता है, जो 5 स्पीड गियर के सहारे पहियों को रफ्तार देता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक टेस्ट कंडिशन में 43 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक हैं लेकिन एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम नहीं है। एफ जी-25 भारत में बनी यामाहा की तरफ से सबसे पावरफुल बाइक होगी और इसका सीधा मुकाबला केटीएम 200 और टीवीएस अपाचे 200 से है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है लेकिन डिलिवरी अगले महीने से शुरू करेगी।
