यामाहा ने एंट्री स्पोर्ट्स बाइक सेग्मेंट में फेजर का 250 सीसी मॉडल लॉन्च कर दिया है। फेजर 25 की कीमत 1 लाख 28 हजार रुपये रखी गई है। फेजर 25 को यामाहा की पहले से मौजूद एफ जी 25 के बेस पर बनाया गया है। लेकिन इसकी स्टाइलिंग बिल्कुल अलग है। फेजर 25 में 250 सीसी इंजन लगा है जो 20 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। और इसका माइलेज 35 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर है। कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग आज से शुरू कर दी है और इसकी डिलिवरी इस महीने के अंत से शुरू हो जाएगी।
