प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank ने एस्सेल ग्रुप की कंपनी Zee Learn के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया शुरू की है। बैंक का आरोप है कि Zee Learn पर 468 करोड़ रुपए का बकाया है। Zee Learn ने 25 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में यह बताया।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया, "कंपनी इस मामले में जानकारियां जुटा रही हैं कि Yes Bank के दावे कितने सही हैं।" Yes Bank ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 के सेक्शन 7 के तहत बैंकरप्सी की याचिका दायर की है। Yes Bank ने नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल की मुंबई बेंच में यह याचिका दायर की थी।
Yes Bank की याचिका पर NCLT के मुंबई ब्रांच ने Zee Learn को नोटिस भेजा है। कंपनी ने कहा कि इस मामले में वह Yes Bank के दावों की जांच कर रही है।
कंपनी को 25 अप्रैल को नोटिस मिला है। इसके मुताबिक, "इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 के सेक्शन 7 के तहत Yes Bank ने NCLT में केस किया है।" Zee Learn ने कहा कि इस मामले में आगे जो भी अपडेट होगा उसकी जानकारी वह एक्सचेंज को देगा।
Zee Learn एस्सेल ग्रुप का पार्ट है जो भारत में एजुकेशन सेगमेंट में काम करता है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 4.91 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।