Get App

यस बैंक के मुनाफे में 31.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 31.2 फीसदी बढ़कर 801 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2016 पर 12:30 PM
यस बैंक के मुनाफे में 31.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 31.2 फीसदी बढ़कर 801 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 610.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 30.5 फीसदी बढ़कर 1446.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 1108.5 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.79 फीसदी से बढ़कर 0.83 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.29 फीसदी पर ही रहा है।

रुपये में यस बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 844.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 916.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 302.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 323 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक की प्रोविजनिंग 206.6 करोड़ रुपये से घटकर 161.7 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 103.9 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक की अन्य आय 618.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 887.9 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बिना बदलाव के 3.4 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यस बैंक का एडवांसेज 4 फीसदी बढ़कर 1.10 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यस बैंक का डिपॉजिट 4.4 फीसदी बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये रहा है। यस बैंक के मुताबिक दूसरी तिमाही में कोई अतिरिक्त डेट रीस्ट्रक्चरिंग नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें