Yes Bank Results: बैंक को सितंबर तिमाही में 225 करोड़ का मुनाफा, लेकिन NII 23% घटा

बैंक के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर करीब 74 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 8:18 PM
Story continues below Advertisement

यस बैंक ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। यस बैंक ने सितंबर तिमाही में 129 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 225 करोड़ रुपये था। इस तरह बैंक के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर करीब 74 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई- सितंबर 2021 तिमाही में, बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 23 पर्सेंट घटकर 1,512 करोड़ रुपये रहा। हालांकि बैंक के नॉन-इंटरेस्ट इनकम में इस दौरान 30 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 778 करोड़ रुपये रहा।

CrossTower का खास ऑफर, भारतीय यूजर्स को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के लिए मुफ्त में देगी 5000 रुपये

बैंक के एसेट क्वॉलिटी की बात करें तो, सितंबर तिमाही में GNPA रेशियो घटकर 15 पर्सेंट पर आ गया, जो जून तिमाही में 15.6 पर्सेंट था। वहीं बैक का NNPA रेशियो भी गिरकर 5.5 पर्सेंट हो गया, जो इसके ठीक पिछली तिमाही में 5.8 पर्सेंट था।

यस बैंक ने बताया कि फ्रेश स्लिपेज भी तिमाही आधार पर घटकर 1,783 करोड़ रुपये रहा, जो जून तिमाही में 2,233 करोड़ रुपये था। बैंक का ऑपरेटिंग एक्सपेंस तिमाही आधार पर पर्सेंट बढ़कर 1,612 करोड़ रुपये रहा। नेट एडवांस में तिमाही आधार पर 6 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई और यह 172,839 करोड़ रुपये रहा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सोमवार से खुलेगी, जानिए प्राइस और अन्य डिटेल


नतीजों के ऐलान के बाद, दोपहर 2 बजे के करीब एनएसई पर यस बैंक का शेयर 3.15 पर्सेंट गिरकर 13.85 रुपये पर रहा। साल 2021 में यस बैंक के शेयर की कीमत करीब 23 पर्सेंट गिर चुकी है, हालांकि पिछले एक साल में इसका भाव 9 पर्सेंट बढ़ा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।