Yes Bank ने डिश टीवी को नोटिस भेज MD जवाहर लाल गोयल को हटाने के EGM बुलाने की मांग की

Yes Bank का आरोप, डिश टीवी 27 सितंबर को गोयल के खिलाफ मुद्दा ना उठाकर AGM की तारीख बढ़ाना चाहती है

अपडेटेड Sep 24, 2021 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement

ज़ी ग्रुप की DTH कंपनी डिश टीवी को इसके सबसे बड़े शेयरहोल्डर Yes Bank ने नोटिस भेजा है। Yes Bank की मांग है कि जल्दी EGM (एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग) बुलाई जाए। इस बैठक का मकसद कंपनी के MD और डायरेक्टर जवाहर लाल गोयल को बोर्ड से बाहर करना है।

डिश टीवी में Yes Bank की 25.63% हिस्सेदारी है। बैंक लगातार यह मांग कर रहा है कि जवाहर लाल गोयल को हटाकर नए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की नियुक्ति की जाए।

डिश टीवी को भेजे गए लेटर में Yes Bank ने कहा है कि उसने 6 सितंबर नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कंपनी के नए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स नियुक्त करने को कहा गया है। 27 सितंबर को कंपनी की 33वीं सालाना आम बैठक होगी जिसमें एकबार फिर जवाहर गोयल को हटाकर इंडिपेंडेंट्स डायरेक्टर नियुक्त करने का मुद्दा उठाया जाएगा।

हालांकि 6 सितंबर को भेजे नोटिस के जवाब में डिश टीवी ने कहा था कि डायरेक्टर्स में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी लेनी होगी।

नितिन गडकरी ने नेताओं पर कसा तंज, बोले- बड़ा कटआउट लगाकर जनमानस का सच्चा नेता नहीं बन सकते

इसके बाद Yes Bank ने 9 सितंबर को रिवाइज नोटिस भेजा। Yes Bank ने इसके बाद 23 सितंबर को एक नोटिस भेजकर कहा, "कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में डायरेक्टर्स को हटाने का रेज्योलूशन पेश करने के बजाय डिश टीवी अब बिना किसी वजह के AGM की तारीख आगे बढ़ाना चाहती है।" डिश टीवी का AGM 27 सितंबर को होने वाला है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।