Get App

जी एंटरटेनमेंट के मुनाफे में 12.9% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का मुनाफा 230.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 260.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2016 पर 5:31 PM
जी एंटरटेनमेंट के मुनाफे में 12.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का मुनाफा 12.9 फीसदी बढ़कर 260.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का मुनाफा 230.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की आय 13 फीसदी बढ़कर 1531.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की आय 1347.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का एबिटडा 270.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 413.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का एबिटडा मार्जिन 20.1 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की विज्ञापन आय 669.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 864.5 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की सब्सक्रिप्शन आय 510.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 594.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की अन्य आय 56.4 करोड़ रुपये से घटकर 45.8 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें