जी एंटरटेनमेंटः मुनाफा 8.7% घटा, आय 2.8% बढ़ी

तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 8.7 फीसदी घटकर 251 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 24, 2017 पर 3:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 8.7 फीसदी घटकर 251 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 275 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 2.8 फीसदी बढ़कर 1639.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 1595 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा 430.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 515.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा मार्जिन 27 फीसदी से बढ़कर 31.5 फीसदी रहा है।

    अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय 955.4 करोड़ रुपये रही है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की सब्सक्रिप्शन आय 593.5 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।