Zerodha के सीईओ ने इंप्लॉइज से कहा-वेट घटाओ, बोनस पाओ, जानिए ट्विटर पर लोगों का रिस्पॉन्स क्या रहा

कामत ने कहा है कि ऐसे कर्मचारी जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 से कम होगा, उन्हें आधे महीने की सैलरी बतौर बोनस मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी जेरोधा के इंप्लॉइज का एवरेज बीएमआई 25.3 है

अपडेटेड Apr 10, 2022 पर 4:03 PM
कामत पहले भी इंप्लॉइज की अच्छी सेहत के लिए कुछ न कुछ प्रोग्राम का ऐलान करते रहे हैं। पिछले साल उन्होंने 12 महीने का गेट-हेल्दी गोल प्रोग्राम शुरू किया था। इसमें लोगों को कोरोना की महामारी के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखने को प्रोत्साहित किया गया था।

जेरोधा के फाउंडर और सीईओ अक्सर अपनी ट्वीट की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार कर्मचारियों के वजन को लेकर उनकी ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने कर्मचारियों को फिट रहने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने रिवॉर्ड का भी ऐलान किया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर उनकी इस सलाह से यूजर्स नाखुश दिख रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके ट्वीट पर सवाल भी उठाए हैं। आइए इस पूरे मामले को जानते हैं।

कामत ने 7 मार्च को इंप्लॉइज के लिए पेश किया चैलेंज

कामत ने गुरुवार (7 मार्च) को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर अपने इंप्लॉइज के लिए एक हेल्थ प्रोग्राम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 से कम होगा। उन्हें आधे महीने की सैलरी बतौर बोनस मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी जेरोधा के इंप्लॉइज का एवरेज बीएमआई 25.3 है। उन्होंने अगर इंप्लॉइज अपना बीएमआई घटाकर 24 तक लाते हैं तो उन्हें और आधे महीने की सैलरी बोनस के रूप में मिलेगी।


यह भी पढ़ें : Movers & Shakers : जानिए पिछले हफ्ते किन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन दिखा

चैलेंज को पूरा करने के लिए अगस्त तक का वक्त

कामत ने इस चैलेंज को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को अगस्त तक का टाइम दिया है। इस चैलेंज का मतलब है कि अगले करीब 4 महीने में कर्मचारियों के पास पूरे महीने की सैलरी बतौर बोनस पाने का मौका है। हालांकि, यह चैलेंज सबके लिए नहीं है। मोटे कर्मचारी ही इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर सकते हैं। जिनका बीएमआई पहले से कम है, वे चाहकर भी इसका फायदा नहीं उठा सकते।

इंप्लॉइज की सेहत पर रहता है कामत का फोकस

कामत पहले भी इंप्लॉइज की अच्छी सेहत के लिए कुछ न कुछ प्रोग्राम का ऐलान करते रहे हैं। पिछले साल उन्होंने 12 महीने का गेट-हेल्दी गोल प्रोग्राम शुरू किया था। इसमें लोगों को कोरोना की महामारी के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखने को प्रोत्साहित किया गया था। दरअसल, वर्क फ्रॉम होम की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर थे। इससे उन्हें कई-कई घंटों तक लगातार बैठे रहना पड़ता था।

बीएमआई का मतलब क्या है?

बीएमआई को सेहत का पैमाना माना जाता है। इससे पता चलता है कि कोई व्यक्ति मोटा है, परफेक्ट है या उसका वजन कम है। बीएमआई का फार्मूला बिल्कुल आसान है। BMI = weight (kg) / height 2

हालांकि, इसे 100 फीसदी सही नहीं माना जा सकता, लेकिन एथलेटिक्स की दुनिया में 25 से ज्यादा बीएमआई को अनहेल्दी माना जाता है। कामत ने यह साफ किया है कि हालांकि, बीएमआई हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने का सबसे सटीक तरीका नहीं है, लेकिन यह सेहत को लेकर सावधानी बरतने के लिए सबसे आसान तरीका है। उन्होंने कहा है कि अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो रोजाना 10,000 कदम चलना बहुत अच्छी शुरुआत होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।