बीते हफ्ते शेयर बाजार (Indian Stock Markets) में खूब उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, हफ्ते के आखिर में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सोमवार को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में एचडीएफसी (HDFC) के मर्जर की खबर से बाजार में जबर्सदस्त तेजी आई।
बीते हफ्ते शेयर बाजार (Indian Stock Markets) में खूब उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, हफ्ते के आखिर में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सोमवार को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में एचडीएफसी (HDFC) के मर्जर की खबर से बाजार में जबर्सदस्त तेजी आई।
फिर, तीन दिन बाजार का सेंटिमेंट कमजोर रहा। यूक्रेन क्राइसिस और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) का आक्रामक रुख इसकी वजह रही। शुक्रवार को आरबीआई (RBI) के इंट्रेस्ट रेट नहीं बढ़ाने से मार्केट का मूड अच्छा रहा। हम आपको ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बीते हफ्ते सबसे ज्यादा एक्शन दिखा।
भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics)
इस शेयर में 26 फीसदी उछाल आया। इसकी वजह यह है कि सरकार ने मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की लोकल परचेंजिंग बढ़ाने का ऐलान किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 101 इक्विपमेंट और प्लेटफॉर्म की तीसरी लिस्ट जारी की। इनकी खरीदारी सिर्फ डोमेस्टिक मार्केट में की जाएगी। इनमें नेवी के लिए यूटिलिटी हेलीकॉप्टर्स, लाइट टैंक्स, स्मॉल अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स शामिल हैं। इसका सीधा फायदा भारत डायनेमिक्स को होगा।
इसे भी पढ़ें : फॉरेन इनवेस्टर्स ने इंडियन स्टॉक मार्केट में फिर शुरू की खरीदारी, जानिए अप्रैल में किया कितना इनवेस्ट
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks)
इस शेयर का प्राइस बीते हफ्ते 25 फीसदी चढ़ा। टाटा ग्रुप की कंपनी ने कहा कि वह वायरलेस सॉल्यूशंस कंपनी Saankhya Labs में 64.40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह डील 283.94 करोड़ रुपये में होगी। कंपनी के शेयरों का अधिग्रहण अगले 90 दिन में पूरा हो जाने की उम्मीद है। सभी तरह के एप्रूवल मिल जाने के बाद तेजस बाकी 35.60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की भी कोशिश करेगी।
जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment)
इस शेयर में 4 फीसदी गिरावट बीते हफ्ते आई। सेगानटिल इंडिया मॉरीशस और मॉर्गन स्टेनली ने जी एंटरटेनमेंट में 2.09 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह खरीदारी 7 अप्रैल को ओपन ऑफर के जरिए हुई। उधर, इनवेस्को ओपनहाइमर डेवेलपिंग मार्केट्स फंड ने जी एंटरटेनमेंट में 7.74 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। यह बिक्री 281.46 रुपये के औसत प्राइस पर हुई।
आरबीएल बैंक (RBL Bank)
बीते हफ्ते इस शेयर का प्राइस 6 फीसदी गिर गया। सिंगापुर की कंपनी इंटिग्रेटेड कोर स्ट्रेटेजीज एशिया ने आरबीएल के 34,30,700 शेयर बेचे। इन शेयरों की बिक्री 139.07 रुपये के औसत प्राइस पर हुई। मॉर्गन स्टेनली ने आरबीएल के शेयर में कमजोरी का अनुमान जताया है। उसने इस शेयर के लिए 140 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है।
फ्यूचर रिटेल (Future Retail)
यह शेयर बीते हफ्ते 7 फीसदी फिसल गया। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिच रेटिंग ने इसका लॉन्ग टर्म इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग RD बताया है। आरडी रेटिंग से रिपेमेंट ऑब्लिगेशन को पूरा करने में अनक्योर्ड डिफॉल्ट का संकेत मिलता है। इसके ज्यादातर ऑनशोर डेट की रीस्ट्रक्चरिग हुई थी। यह रीस्ट्रक्चरिंग आरबीआई के अगस्त 2020 के वन टाइम रीस्ट्क्चरिंग फ्रेमवर्क के तहत हुई थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।