Get App

Zomato पर भारी पड़ा आमदनी से ज्यादा खर्च, जून तिमाही में घाटा बढ़कर 356 करोड़ रुपए रहा

Zomato Q1 Result: एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 99.8 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2021 पर 10:22 AM
Zomato पर भारी पड़ा आमदनी से ज्यादा खर्च, जून तिमाही में घाटा बढ़कर 356 करोड़ रुपए रहा

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। 30 जून 2021 को खत्म पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस बढ़कर 356.2 करोड़ रुपए पहुंच गया है। दीपिंदर गोयल की इस कंपनी का एक साल पहले इसी तिमाही में 99.8 करोड़ रुपए का लॉस था।

जून 2021 तिमाही में Zomato की कुल आमदनी 844.4 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 266 करोड़ रुपए थी।

रेगुलेटर को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया, "हमारे कोर बिजनेस की अच्छी ग्रोथ के कारण आमदनी बढ़ी है। कोरोनावायर संक्रमण के बावजूद कोर बिजनेस का ग्रोथ मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ रेस्तरां में बैठकर खाने वालों की संख्या घटने से भी हमें फायदा हुआ है।"

1 अक्टूबर से अगर ATM में कैश नहीं रहा तो बैंक पर RBI लगाएगा जुर्माना

हालांकि इस दौरान खर्च ज्यादा होने से कंपनी को लॉस उठाना पड़ा है। जून 2021 तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1259.7 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का खर्च 383.3 करोड़ रुपए था। हालांकि इस बार कर्मचारियों को दिए बेनेफिट पर 390.7 करोड़ रुपए खर्च करने और 74.7 करोड़ रुपए का स्टॉक-इन-ट्रेड की खरीदारी पर खर्च करने से भी खर्च बढ़ा है।

Zomato ने बताया, "EBITDA एडजस्ट करने के बाद फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल लॉस 170 करोड़ रुपए रहा जो मार्च तिमाही में 120 करोड़ रुपए था।"

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें