ZTE ब्लेड A2 प्लस भारत में लॉन्च

ZTE ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ZTE ब्लेड A2 प्लस लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Feb 03, 2017 पर 4:19 PM

ZTE ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ZTE ब्लेड A2 प्लस लॉन्च कर दिया है। कई शानदार फीचर्स वाले इस मिडरेंज स्मार्टफोन की सबसे खास बात है इसकी बैटरी। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे स्टैंडबाई मोड में महीने भर तक चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन में फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस के लिए 1080 पी की 5.5 इंच स्क्रीन दी गई है। अच्छे परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल मेमोरी है जिसे फोन का ऑक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है। ZTE ब्लेड A2 प्लस की कीमत 11999 रुपये रखी गई है और ये फोन फ्लिपकार्ट पर 6 फरवरी से बिकना शुरू होगा।

ZTE के सीएमओ सचिन बत्रा का कहना है कि कंपनी ने अपनी स्ट्रैटजी बदली है और अब बिजनेस टू बिजनेस की बजाय सीधा कंज्यूमर पर फोकस कर रही है। इस साल कंपनी और भी नए फोन लॉन्च करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।