कैडिला ने अमेरिकी दवा कंपनी एमएसडी के 6 ब्रांड खरीदने का एलान किया है। इन ब्रांड की सालाना बिक्री करीब 86 करोड़ रुपये है। हालांकि ये डील कितने में हुई है इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में हल्की बढ़त देखने को मिली।