कैडिला हेल्थ में आज हल्की तेजी देखी गई। कंपनी की रिसर्च सब्सिडियरी जायडस ने कोवा एंड निसान केम के साथ लिवालो दवा का विवाद सुलझा लिया है। जिसके बाद कोवा एंड निसान ने कैडिला को मई 2023 से लिवालो दवा बेचने का लाइसेंस मंजूर कर दिया है।