Get App

अगस्त में टीवीएस मोटर की बिक्री 46% बढ़ी

अगस्त का महीना बिक्री के मोर्चे पर टीवीएस मोटर के लिए अच्छा साबित हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2014 पर 4:05 PM
अगस्त में टीवीएस मोटर की बिक्री 46% बढ़ी

अगस्त का महीना बिक्री के मोर्चे पर टीवीएस मोटर के लिए अच्छा साबित हुआ है। सालाना आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर की बिक्री में 46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त में टीवीएस मोटर ने कुल 2.27 लाख गाड़ियां बेची हैं।

सालाना आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 47 फीसदी बढ़कर 2.17 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 39 फीसदी बढ़कर 9820 यूनिट रही।

सालाना आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 28 फीसदी बढ़कर 35074 यूनिट रहा। सालाना आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर के टू-व्हीलर गाड़ियों का एक्सपोर्ट 27 फीसदी बढ़कर 27115 यूनिट रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें