Get App

अदानी पावर को 369 करोड़ रु का घाटा

हालांकि दूसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 38.6 फीसदी बढ़कर 5,751 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2015 पर 1:48 PM
अदानी पावर को 369 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर को 369 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर को 799 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 38.6 फीसदी बढ़कर 5,751 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 4,148 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी पावर का एबिटडा 1,215 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,791 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अदानी पावर का एबिटडा मार्जिन 29.3 फीसदी से बढ़कर 31.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें