Get App

अब कंप्यूटर पर कीजिए व्हाट्सएप्प!

अब आप सिर्फ मोबाइल ही नहीं अपने कंप्यूटर पर भी व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल कर सकेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2015 पर 9:37 AM
अब कंप्यूटर पर कीजिए व्हाट्सएप्प!

व्हाट्सएप्प इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आप सिर्फ मोबाइल ही नहीं अपने कंप्यूटर पर भी व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने व्हाट्सएप्प का वेब वर्जन भी लॉन्च कर दिया है। इसके लिए आपको सिर्फ वेब डॉट व्हाट्सएप्प डॉट कॉम पर जाना है और उसके बाद आपको एक क्यूआर कोड दिखेगा जिसे स्कैन करते ही आपका व्हाट्सएप्प अकाउंट खुद ब खुद कंप्यूटर से सिंक हो जाएगा। और आप आसानी से बड़ी स्क्रीन पर व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सएप्प का वेब वर्जन सिर्फ एंड्राएड, विंडोज, ब्लैकबेरी, ब्लैकबेरी 10 और नोकिया एस60 ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए ही है, आईफोन यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें