Get App

अबान ऑफशोर का मुनाफा 29.2% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अबान ऑफशोर का मुनाफा 29.2 फीसदी घटकर 113.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2015 पर 2:45 PM
अबान ऑफशोर का मुनाफा 29.2% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अबान ऑफशोर का मुनाफा 29.2 फीसदी घटकर 113.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अबान ऑफशोर का मुनाफा 160.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अबान ऑफशोर की आय 5.7 फीसदी घटकर 991.4 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अबान ऑफशोर की आय 1051.8 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अबान ऑफशोर का एबिटडा 633.5 करोड़ रुपये से घटकर 603 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अबान ऑफशोर का ऑपरेटिंग मार्जिन 60.2 फीसदी से मामूली बढ़कर 60.8 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें