Get App

अल्ट्राटेक सीमेंटः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 1.5 फीसदी घटकर 364.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2015 पर 4:20 PM
अल्ट्राटेक सीमेंटः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 1.5 फीसदी घटकर 364.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 370 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 16.3 फीसदी बढ़कर 5601 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 4815 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 796 करोड़ रुपये से बढ़कर 957 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.5 फीसदी से बढ़कर 17.1 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की अन्य आय 68.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 32.8 करोड़ रुपये रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का कहना है कि लंबी अवधि में डिमांड ग्रोथ 8 फीसदी के आसपास रह सकती है। फिलहाल हाउसिंग और इंफ्रा सेक्टर पर खर्च से ग्रोथ देखने को मिल रही है, लेकिन आगे कारोबार को लेकर चुनौतियां बरकरार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें