Get App

अल्ट्राटेक सीमेंटः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 26.6 फीसदी घटकर 614.7 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2015 पर 3:53 PM
अल्ट्राटेक सीमेंटः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 26.6 फीसदी घटकर 614.7 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 838 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 4.3 फीसदी बढ़कर 6213.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 5960 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटडा 1271 करोड़ रुपये से बढ़कर 1310 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 21.3 फीसदी से घटकर 21.1 फीसदी रहा।

अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ने 9 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का प्रस्ताव दिया है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का टैक्स खर्च 138.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 309.3 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में ब्याज लागत 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 150 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें