Get App

Groww Q1 Results: जून तिमाही में 94% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 60% का उछाल, शेयर रॉकेट

Groww Q1 Results: जून तिमाही का रिजल्ट आया तो एक बार ग्रो के शेयरों पर दबाव दिखा लेकिन फिर इसने जोरदार रिकवरी की। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94% बढ़ा तो रेवेन्यू में 60% का उछाल आया। इससे शेयरों को शानदार सपोर्ट मिला। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 1:10 PM
Groww Q1 Results: जून तिमाही में 94% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 60% का उछाल, शेयर रॉकेट
Groww Q1 Results: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में ग्रो का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 66.01% बढ़कर ₹1,501.42 करोड़ पर पहुंच गया।

Groww Q1 Results: दिग्गज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (Billionbrains Garage Ventures) के शेयर इसके धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर झूम उठे। जून 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 94% और ऑपरेशनल रेवेन्यू 60% बढ़ा तो निवेशक झूम उठे और धड़ाधड़ शेयर खरीदने लगे। इस धमाकेदार नतीजे पर एक्टिव इंवेस्टर्स के हिसाब से देश के सबसे बड़े ब्रोकिंग फर्म ग्रो के शेयर इंट्रा-डे के निचले स्तर से करीब 9% उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 4.59% की बढ़त के साथ ₹213.20 पर है। इंट्रा-डे में टूटकर यह रेड जोन में ₹201.55 तक आ गया था जिससे यह 8.91% उछलकर ₹219.50 तक पहुंचा था।

Groww Q1 Results: खास बातें

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में ग्रो का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 66.01% बढ़कर ₹1,501.42 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें हल्की गिरावट आई। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को ₹1,505.37 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल हुआ था। ग्रो का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 94.28% बढ़कर ₹735.04 करोड़ पर पहुंच गया। इसके मुनाफे को कमोडिटी डेरिवेटिव्स और MTF (मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी) बिजनेस में तेजी से सपोर्ट मिला। मार्च तिमाही में इसे ₹686.36 करोड़ का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था।

ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट तिमाही आधार पर 3.4% बढ़कर ₹970 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 230 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 64.6% पर पहुंच गया। इसे खर्चों में कमी से सपोर्ट मिला। अन्य खर्चों में कमी ने तिमाही आधार पर एंप्लॉयीज बेनेफिट एक्सपेंसेज में 5% के उछाल को एडजस्ट कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें