चीन की कंपनी वनप्लस ने अपना नया फोन वनप्लस 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। इस फोन में 4 जीबी का रैम है। आसुस के बाद वनप्लस देश में 4 जीबी रैम का फोन लाने वाली दूसरी कंपनी बन गई है। डुअल सिम 4जी सपोर्ट वाले इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 16 जीबी वाला वैरियंट 22,999 रुपये और 64 जीबी वैरियंट वाला फोन 24,999 रुपये में मिलेगा।
