Get App

आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा घटा, ब्याज आय बढ़ी

पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 18.1 फीसदी घटकर 143.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2014 पर 4:15 PM
आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा घटा, ब्याज आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 18.1 फीसदी घटकर 143.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 175.1 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की ब्याज आय 8.9 फीसदी बढ़कर 463 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की ब्याज आय 425 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक के ग्रॉस एनपीए 1.77 फीसदी से बढ़कर 2.39 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक के नेट एनपीए 0.28 फीसदी से बढ़कर 0.87 फीसदी रहे।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक के ग्रॉस एनपीए 644.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 928.7 करोड़ रुपये रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक के नेट एनपीए 102 करोड़ रुपये से बढ़कर 331.6 करोड़ रुपये रहे।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक ने 68.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 101 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। अप्रैल-जून तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.37 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें