वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडियन ऑयल (आईओसी) को 2523 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईओसी को 3093 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडियन ऑयल (आईओसी) को 2523 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईओसी को 3093 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईओसी की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 124666 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईओसी की बिक्री 110233 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईओसी का एबिटडा 3406 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईओसी का एबिटडा घाटा 1399 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईओसी को 4261 करोड़ रुपये के मुकाबले 6075.6 करोड़ रुपये की सरकारी बजटीय सहायता मिली है।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन घटकर 2.25 डॉलर प्रति बैरल रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.66 डॉलर प्रति बैरल रहा था। अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी के नतीजों में अपस्ट्रीम का योगदान 8152 करोड़ रुपये से घटकर 8107 करोड़ रुपये रहा।
सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी की अन्य आय 492 करोड़ रुपये से बढ़कर 1817 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईओसी की ब्याज लागत 1470 करोड़ रुपये से घटकर 913 करोड़ रुपये रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।