Get App

आईटीसी के मुनाफे में 15.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 15.6 फीसदी बढ़कर 2186.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2014 पर 12:13 PM
आईटीसी के मुनाफे में 15.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 15.6 फीसदी बढ़कर 2186.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 1891 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईटीसी की बिक्री 24.9 फीसदी बढ़कर 9164.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईटीसी की बिक्री 7338.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 2719 करोड़ रुपये से बढ़कर 3194 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन 37.1 फीसदी से घटकर 34.8 फीसदी रहा।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 3537.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 4201 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जिन 63.4 फीसदी से बढ़कर 64.8 फीसदी रहा।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 249.9 करोड़ रुपये से घटकर 248.7 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार का एबिट घाटा 12.1 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार का एबिट मुनाफा 8.9 करोड़ रुपये रहा था।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 2189 करोड़ रुपये से बढ़कर 3296.1 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार का एबिट मार्जिन 9.1 फीसदी से घटकर 6.1 फीसदी रहा।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईटीसी के पेपरबोर्ड, पेपर और पैकेजिंग कारोबार की आय 1153 करोड़ रुपये से बढ़कर 1288 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के पेपरबोर्ड, पेपर और पैकेजिंग कारोबार का एबिट मार्जिन 21.6 फीसदी से घटकर 21.3 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें